फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से स्कूटी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक्टर की टक्कर लगने से स्कूटी चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त विक्रम भसीन उर्फ विक्की (31) निवासी शाहाबाद के रूप में हुई। विक्रम प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करता था तथा पांच बहनों का इकलौता भाई था। हादसा वीरवार की देर रात 10 बजे के आसपास हुआ।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में महेश कुमार निवासी बरवाला जिला पंचकूला ने बताया कि वह अपनी ससुराल शाहाबाद आया हुआ था। रात करीब नौ बजे उसका साला विक्रम उसे लाडवा रोड पर मिला था। यहां बाजार में खाने-पीने के बाद दोनों अपने-अपने वाहन पर घर लौट रहे थे।
उसका साला अपनी स्कूटी पर उससे आगे चल रहा था। रात 10 बजे के करीब रेलवे स्टेशन के पास उसे ओवरटेक करके पिपली से आए ट्रैक्टर चालक ने उसके साले की स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका साला अपनी स्कूटी सहित सड़क पर गिर कर बुरी तरह से जख्मी हो गया। एंबुलेंस की मदद विक्रम को सरकारी अस्पताल शाहाबाद पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें