पिहोवा। मॉडल टाउन में स्कूटी सवार महिला चिकित्सक से स्कूटी पर आए दो युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। चिकित्सक के पर्स में एक हजार, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
शिकायत में दीपिका अरोड़ा ने बताया कि वे पिहोवा के निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। शाम के समय वह अपनी स्कूटी पर घर से किसी काम के लिए बाजार जा रही थी। घर से कुछ दूर पहुंचने पर स्कूटी पर आए दो युवक उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। उसने आरोपियों का पीछा किया और शोर भी मचाया मगर आरोपी भागने में कामयाब रहे। उनके पर्स में करीब एक हजार, जरूरी दस्तावेज और मोबाइल था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। संवाद