कुरुक्षेत्र। छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कुरुक्षेत्र पुलिस की सेफ सिटी टीम स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में थानेसर और राजकीय स्कूल मिर्जापुर में छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराधों और आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से पकड़ से छूटने और आपात स्थिति में बचाव के तरीके सिखाए। कांस्टेबल हरजीत ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप पर पंजीकरण करने की सलाह दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1091, आपातकालीन नंबर 112, महिला हेल्प डेस्क और महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को देने की अपील की। संवाद