फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झरौली कलां में अध्यापकों की मांग को लेकर स्कूल को जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। गांव झरौली कलां के ग्रामीणों ने गांव के प्राइमरी स्कूल में अध्यापकों की तैनाती की मांग को लेकर स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों को आक्रोश को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कलस्टर इंचार्ज राजकुमार भाटिया मौके पर भेजा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर विभाग की ओर से ग्रामीणों को10 सितंबर तक स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने स्कूलों के गेट का ताला खोला।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन दर्शन सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर विभाग की ओर से आश्वासन के अनुसार अध्यापकों की व्यवस्था नहीं की तो वह फिर से प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। पूर्व चेयरमैन दर्शन सिंह ने कहा कि स्कूल की दो अध्यापिकाएं छुट्टी पर हैं इस कारण स्कूल में मात्र एक गेस्ट टीचर ही है। वह बीएलओ का कार्य भी देख रहा है। इस कारण स्कूल के बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।
मुख्तयार सिंह नंबरदार ने कहा कि इस समस्या को लेकर गांव के लोग जिला शिक्षा अधिकारी से भी मुलाकात कर चुके हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने नौ सितंबर तक स्कूल में अध्यापकों का प्रबंध करने का आश्वासन दिया था। आज तक स्कूल में अध्यापक नहीं पहुंचे हैं। इस मौके पर पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, बलदेव सिंह नंबरदार, अमरजीत सिंह, सिमरणजीत सिंह, अमर सिंह सैनी, राम सिंह, सतीश शर्मा, संजीव सैनी व रणदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें