फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्कूली बच्चों को दिलाई नशा न करने की शपथ, निकाली रैली

विज्ञापन
पिपली। डॉ अशोक वर्मा के नेतृत्व में नशा विरोधी साइकिल रैली निकालते हुए स्कूली बच्चे। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
पिपली। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहोली में बुधवार को नशा मुक्ति पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या डाॅ. सुदेश कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमें न खुद नशा करना है और न ही दूसरों को करने देना है। इसके लिए उन्हें भी प्रेरित करते हुए इससे होने वाले नुकसान से अवगत कराना है। जागरूकता इस दिशा में बड़ा हथियार है। ब्यूरो की ओर से भी नशे के विरुद्ध युद्ध स्तर पर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने भारत नारकोटिक्स के हेल्पलाइन 1933 पर प्रतिबंधित नशों के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण कराई और डॉ. अशोक कुमार वर्मा व मनोज वर्मा के नेतृत्व में एक नशे के विरुद्ध जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली गई।

पिपली। डॉ अशोक वर्मा के नेतृत्व में नशा विरोधी साइकिल रैली निकालते हुए स्कूली बच्चे। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें