फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगिरी में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अनाज मंडी के प्रांगण में जिला प्रशासन की ओर से राहगीरी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस राहगीरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका के अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि रहे। पालिका अध्यक्ष प्रधान आशीष चक्रपाणि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न स्कूलों से आए हुए विद्यार्थियों ने राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। मिनी खेल स्टेडियम भेरियां के खिलाड़ियों ने जूडो कराटे की प्रस्तुति दी। बाबा श्रवण नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा देश मेरी जान यह देश मेरी शान पर प्रस्तुति दी गई। सीडी शिक्षा निकेतन स्कूल द्वारा ओम नमो नमो व हरियाणवी डांस प्रस्तुत किया गया।
गीता मॉडल स्कूल द्वारा देश में देश भारत, भारत में हरियाणा पर हरियाणवी गीत, हसला एकेडमी पिहोवा की छोटी बच्ची अर्पिता ने नृत्य और अन्य विद्यार्थियों ने ग्रुप नृत्य प्रस्तुत किया। टैगोर पब्लिक स्कूल ने हरियाणवी गीत 52 गज व गिद्दे कि प्रस्तुति दी। एजीएस स्कूल द्वारा कविता व योग प्रस्तुति दी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजाबी पंजाबी गिद्दा व राष्ट्रीय गान की सुंदर प्रस्तुति दी। डीएवी स्कूल द्वारा पंजाबी भांगड़ा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आशीष चक्रपाणि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। उन्होंने ने सभी को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों व प्रतिष्ठानों में एक तिरंगा लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, मार्केट कमेटी चंद्र सिंह, एसएचओ धर्मवीर, पालिका सचिव गुलशन कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र गर्ग, युधिष्ठिर बहल, सुशील गर्ग, नरेंद्र तनेजा, नवीन वर्मा, पार्षद राजेश, प्रिंस गर्ग, रजत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें