कुरुक्षेत्र। वितरित किए सामान के साथ एसबीआई बैंक की टीम व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी
कुरुक्षेत्र। एनआईटी की भारतीय स्टेट बैंक शाखा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरमच में जरूरत का सामान वितरित किया। बैंक ने 30 प्लास्टिक की कुर्सी, सात ऑफिस कुर्सी, चार लोहे की अलमारी, चार मेज, तीन मरीजों के बैठने की कुर्सी, एक एसी, कंप्यूटर प्रिंटर भेंट किया। शाखा प्रबंधक नीरू सैनी ने बताया कि सीएसआर स्कीम के तहत बैंक ने स्वास्थ्य केंद्र को सामान वितरित किया है। इससे पहले भी बैंक अन्य कई जगहों पर सामान वितरित कर चुका है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित ने बैंक की टीम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पंकज शर्मा, विकास शर्मा, सुशील कुमार मौजूद रहे। संवाद