फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सतीश शर्मा महादेव गोशाला के सर्वसम्मति से बने प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री महादेव गोशाला की संचालन समिति महादेव सेवा समिति का चुनाव हुआ, जिसमें प्रधान के पद के लिए सतीश शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव अधिकारी अशोक रोशा की देखरेख में हुई प्रक्रिया के दौरान सतीश शर्मा के नाम का प्रस्ताव रोशन लाल मितल ने रखा, जिसे बृज मोहन गुप्ता ने अनुमोदित किया। दूसरा अनुमोदन सरदार गुरबख्श ने रखा और इसके साथ ही सतीश शर्मा को आगामी दो वर्ष के लिए महादेव सेवा समिति का प्रधान चुन लिया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अशोक रोशा ने बताया श्री महादेव गोशाला समिति जिले की अग्रणी गोशाला में अपना स्थान रखती है। जिसमें इस समय 300 गो वंश की सेवा होती है। महादेव सेवा समिति के 76 सदस्य है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र के सैंकड़ों दानवीर गो भक्तों का सहयोग हमेशा में समय-समय पर मिलता रहता है।
मौजूदा प्रधान सुरेंद्र गोयल ने अपने कार्यकाल के बारे में बताया तो वहीं नवनिर्वाचित प्रधान सतीश शर्मा ने कहा की गो माता का आशीर्वाद और आप सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग से इस गौशाला को जिले में ही नहीं हरियाणा में सर्वश्रेष्ठ गोशाला बनाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर डीके गुप्ता रविंद्र अग्रवाल, नवीन गोयल, सुरजीत राणा,सी पी गुप्ता,सी पी चुघ,केवल गोयल कैलाश गोयल, रविन्द्र अग्रवाल,जसविन्दर कौशिक के इलावा लगभग 50 गो सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें