फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता महोत्सव की तर्ज पर मनाया जाएगा सरस्वती महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। 19 जनवरी से शुरू होने वाला अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तर्ज पर मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और साथ ही सरस मेला भी लगाया जाएगा। यही नहीं स्कूली विद्यार्थियों की अनेक प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी और विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनियां भी लगाए जाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

महोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सैनी 19 जनवरी को आदि बद्री से करेंगे और यह महोत्सव 25 जनवरी तक चलेगा। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 23 जनवरी तक रहेंगे जबकि सरस मेला 25 जनवरी तक जारी रहेगा।
कार्यकारी अभियंता नवतेज सिंह ने शनिवार को पिहोवा सरस्वती तीर्थ स्थल पर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकारी अभियंता नवतेज सिंह, एसडीओ विनोद तंवर, एसडीओ सुख दर्शन कुमार, एसडीओ अशोक कुमार ने एजेंसी के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम स्थल पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ तमाम प्रबंध किए जाएंगे ताकि महोत्सव में प्रत्येक नागरिक संस्कृति और कला के संगम का आनंद ले सकें।
विज्ञापन

सभी के सहयोग से भव्यता के साथ मनाया जाएगा महोत्सव : धुमन : अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन में सभी का सहयोग शामिल होगा। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि मां सरस्वती तीर्थ पर इस वर्ष सरस मेले का भी आयोजन भी किया जाएगा।
इसके साथ-साथ महोत्सव में सरस्वती प्राची तीर्थ से सरस्वती तीर्थ तक साफ-सफाई के साथ सजावट भी की जा रही है। 19 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आदि बद्री से आरंभ होते हुए समापन पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर पूरे भारत से विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु पितृ तर्पण व मां सरस्वती के दर्शन के लिए आते हैं। इस मेले को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप तक पंहुचाने में प्रशासन के साथ-साथ सभी आमजन का भी सहयोग अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें