फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हजारों दीयों की रोशनी से जगमगाएगा सरस्वती महोत्सव

विज्ञापन
Saraswati festival will shine with the light of thousands of lamps - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
पिहोवा। सरस्वती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिस दौरान पिहोवा तीर्थ को 11 हजार दीयों से रोशन किया जाएगा। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने मंगलवार को किसान रेस्ट हाउस हॉल में उपमंडल के सभी अधिकारियों, विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक बैठक ली। बैठक में उन्होंने 26 जनवरी को पिहोवा में आयोजित होने वाले एक दिवसीय सरस्वती महोत्सव के प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा सभी से अपने सुझाव भी मांगे। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक पिहोवा सोनू राम ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 2015 से आरंभ किए गए सरस्वती महोत्सव को बसंत पंचमी के अवसर पर धूमधाम से मनाया जाता है। इसी कड़ी में 26 जनवरी को उपमंडल पिहोवा में एक दिवसीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन प्रात: 11 बजे किया जाएगा। सरस्वती महोत्सव का शुभारंभ सरस्वती नदी के उद्गम स्थल आदिबद्री के सरस्वती कुंड में देश की विभिन्न नदियों के जलाभिषेक से होगा। सरस्वती महोत्सव के कार्यक्रम का आरंभ प्रात: 11 बजे होगा तथा महोत्सव का समापन सायं 6.15 बजे आरती तथा दीपदान से होगा।
सरस्वती महोत्सव में धार्मिक पथप्रदर्शक स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में सायं आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दीपदान कर महोत्सव का समापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में सभी ऋषि-मुनियों द्वारा सरस्वती नदी के किनारे बैठ सिद्घि प्राप्त करने के लिए हवन किए जाते थे तथा तपस्या की जाती थी। इसी प्रथा को कायम रखते हुए सरस्वती महोत्सव में 21 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार 11 हजार दीयों की रोशनी से सरस्वती घाट को रोशन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सरस्वती महोत्सव के आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए तथा सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। शहर में लाइटिंग व्यवस्था तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। सरस्वती तीर्थ के घाट पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। सरस्वती घाट पर पहुंचने वाले सभी गेटों पर डायरेक्शन ऐरो होनी चाहिए ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न आए।
उपमंडल अधिकारी नागरिक सोनू राम ने कहा कि सरस्वती महोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष उपमंडल पिहोवा में किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुुए कहा कि संबंधित विभाग समय रहते सारी तैयारियां पूरी कर लें तथा किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभिन्न स्कूलों तथा कॉलेज के बच्चों द्वारा सरस्वती महोत्सव में अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में नगर पालिका सचिव आशीष चक्रपाणि, तहसीलदार प्रियंका, नगर पालिका सचिव गुलशन कुमार, मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र गर्ग, विक्रम चक्रपाणि, रामधारी शर्मा, पार्षद सुरेंद्र ढींगरा, युधिष्ठिर बहल, विकास राणा, गूंज वेलफेयर क्लब से रजत पांचाल, वानर सेवादल, मां सरस्वती युवा संगठन तथा अन्य सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें