फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्राकृतिक खेती और महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित होंगे संतोष और पूजा

Mon, 23 Mar 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मटर की फसल दिखाते किसान संतोष कुमार। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में प्राकृतिक खेती और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दो अलग-अलग उदाहरण समाज के लिए प्रेरणा बनकर सामने आए हैं। एक ओर संतोष कुमार प्राकृतिक खेती अपनाकर किसानों को नई दिशा दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कैलाश नगर की पूजा रानी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन



संतोष कुमार दो एकड़ में प्राकृतिक खेती कर किसानों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दे रहे हैं। उनका मानना है कि सब्जियों और मसालों की खेती से खर्च कम किया जा सकता है। वहीं पूजा रानी पिछले चार वर्षों से बुटिक चलाकर महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दे रही हैं और अब तक 100 महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी हैं। दोनों को 23 मार्च को हिसार में सीएम के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
बॉक्स
प्राकृतिक खेती को भी प्राथमिकता दें किसान : संतोष कुमार
संतोष कुमार ने बताया कि वे दो एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और इस पद्धति में उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि आज के समय में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ प्राकृतिक खेती की ओर भी कदम बढ़ाना चाहिए। गेहूं और जीरी के साथ सब्जियों की खेती करना बेहद जरूरी है, क्योंकि बाजार में एक समय की सब्जी खरीदने में ही करीब 100 रुपये खर्च हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि मसालों की अधिकतर खरीद बाहर से करनी पड़ती है, जिससे खर्च बढ़ता है। यदि किसान स्वयं सब्जियां और मसाले उगाएं तो न केवल खर्च कम होगा, बल्कि वे आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं। संतोष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
विज्ञापन


बॉक्स
100 महिलाओं को बना चुकी आत्मनिर्भर : पूजा रानी
कैलाश नगर की पूजा रानी पिछले चार वर्षों से बुटिक का सफल संचालन कर रही हैं। मोहन नगर स्थित अपने बुटिक में वह महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के योग्य बना रही हैं। इसके अलावा वह कृषि विज्ञान केंद्र में गाइड के रूप में जाकर भी महिलाओं को प्रशिक्षण देती हैं। अब तक करीब 100 महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी हैं।पूजा रानी का मानना है कि हर महिला में प्रतिभा होती है, जरूरत केवल उसे पहचानने और निखारने की होती है। मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया जाना उनके लिए गर्व का क्षण है, जो उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

कुरुक्षेत्र। मटर की फसल दिखाते किसान संतोष कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें