कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में डीएलएसए की ओर से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, रेडक्रॉस और आशादीप संस्थान में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत पैनल अधिवक्ता अंकित कुमार व अधिवक्ता रजत कुमार की ओर से दिव्यांगजन के विधिक अधिकारों, उनके लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इन शिविरों का उद्देश्य जन-सामान्य में जागरूकता उत्पन्न करना है ताकि दिव्यांगजन सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं योजनाओं का पूर्ण रूप से लाभ उठा सकें।