कुरुक्षेत्र। जिला सिविल अस्पताल के महिला वार्ड में सेनिटरी पैड और डायपर्स वितरीत करती संस्था पद
कुरुक्षेत्र। सामाजिक संस्था जेसीआई कुरुक्षेत्र की महिला विंग की ओर से जिला नागरिक अस्पताल के महिला वार्ड में सेनेटरी पैड और डायपर्स वितरित किए गए। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित किए गए। साथ ही उन्हें सफाई के लिए जागरूक भी किया। एडवोकेट पूर्णिमा मल्होत्रा, रजनी अरोड़ा, सिम्मी चोपड़ा, सोनिका वधवा ने बताया कि जेसीआई की ओर से वर्षभर सामाजिक और जनहित कार्य किए जाते हैं। इस दौरान सिविल अस्पताल की पीएमओ डॉक्टर साराह अग्रवाल, डॉक्टर अनूप मेहता, डॉक्टर संदीप कोठारी को उनकी विलक्षण सेवाओं का सम्मान करते हुए जेसीआई कुरुक्षेत्र की ओर से सम्मानित किया गया।सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन ने जेसीआई की पूरी टीम का आभार प्रकट किया। इस मौके पर राजविंदर कौर, सीमा बंसल, सीमा जुल्का, दीपिका कवातरा, अंजू सिंगला, चारू बजाज, मनप्रीत कौर, चरणजीत कौर, अंजली व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। जिला सिविल अस्पताल के महिला वार्ड में सेनिटरी पैड और डायपर्स वितरीत करती संस्था पद