फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संगरूर के एसपी नवरीत सिंह विर्क का पंजाब में मुख्यमंत्री पुलिस पदक के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/बाबैन। लखमड़ी गांव निवासी एवं पंजाब में संगरूर के एसपी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन नवरीत सिंह विर्क को पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पुलिस पदक के लिए चुना गया है। ईमानदारी व निष्ठा से पंजाब पुलिस में अपनी सेवाएं देने व ड्यूटी के दौरान अपना कर्तव्य पूरी लगन से निभाने पर पंजाब सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री पुलिस पदक के लिए चुना है। पंजाब के राज्यपाल 26 जनवरी पर उन्हें मुख्यमंत्री पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित करेंगे। इससे पूर्व भी डीजीपी पंजाब की ओर से पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाएं देने के लिए उन्हें कई बार पुलिस विभाग के प्रशस्ति पत्रों से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

नवरीत सिंह विर्क के मुख्यमंत्री पुलिस पदक के लिए चयनित होने पर उनके पैतृक गांव लखमड़ी में भी जश्न का माहौल है और गांव में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। नवरीत सिंह विर्क के पिता शमशेर जीत सिंह विर्क ने कहा कि उनके बेटे का मुख्यमंत्री पुलिस पदक के लिए चुना जाना उनके लिए बड़ा ही गौरव के पल है।
उन्होंने कहा कि नवरीत सिंह विर्क बचपन से ही प्रतिभावान रहा है और उन्होंने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में शानदार प्रदर्शन कर पंजाब पुलिस में एसपी के पद तक का शानदार सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि नवरीत सिंह विर्क अच्छा खिलाड़ी होने के कारण हमेशा ही अनुशासित रहा है जिसका परिणाम है कि आज उनका चयन मुख्यमंत्री पुलिस पदक के लिए हुआ है, जिससे उसका सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें