संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। मीर बाबा पीर की मजार लखमड़ी में आयोजित होने वाला दो दिवसीय वार्षिक मेला महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभांरभ शानिवार को किया गया। इस अवसर पर पंजाब के संगरूर जिले के एसपी नवरीत सिंह विर्क ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने गांव के पूर्वजों की याद में अपने पैतृक गांव लखमड़ी में आयोजित इस सभ्याचार मेले का महिला कबड्डी प्रतियोगिता के साथ शुभारंभ किया। महिला कबड्डी में कुल आठ टीमें भाग ले रही, जिसमें पहली प्रतियोगिता में संघौर की टीम ने बराडा की टीम को हराया।
एसपी नवरीत सिंह विर्क ने कहा कि लखमड़ी की मीर बाबा पीर की दरगाह वर्षों से हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बनी हुई है, जहां सभी धर्मों के लोग समान आस्था से मत्था टेकते हैं। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और आसपास के गांवों से लोगों ने मजार पर चादर चढ़ाकर लोगों ने अमन-शांति की कामना की। पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने मीर बाबा पीर की मजार पर माथा टेक की मन्नतें मांगी। इस मौके पर शमसेर जीत सिंह विर्क, कर्नल फतेह सिंह विर्क, गुरदीप सिंह विर्क मंगोली, सरपंच सतपाल सिंह, जसविंदर सिंह ढिल्लो, जितेंद्र जिंदल, आलम सिंह विर्क, दिलावर सिंह विर्क, निर्भय संधू, हरिंद्रदीप सिंह विर्क, शिवकुमार सैनी, दयाल सैनी, सुरजीत सैनी, दिलावर सिंह विर्क, राजा सिंह विर्क, शिवचरण, संजू सैनी, बाबू सैनी, राजकिशन, श्यामसुन्दर पहलवान के अलावा अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।