फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पांच किमी पुरुष वर्ग दौड़ में समीर प्रथम

विज्ञापन
लाडवा। दौड़ प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। स्वयं
विज्ञापन
लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में 51वीं वार्षिक खेलकूद (एथलेटिक) प्रतियोगिता का आयोजन 23 और 24 फरवरी को महाविद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता से पहले बुधवार को लंबी और मध्यम दूरी की दौड़ों का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। पांच किलोमीटर पुरुष वर्ग दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र समीर खान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कक्षा के छात्र आर्यन ने द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष के छात्र प्रिंस ने तृतीय स्थान हासिल कर प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष की सानिया ने द्वितीय और एमए की छात्रा चंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। दोनों ही दौड़ें अंत तक बेहद रोचक रहीं और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दौड़ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कुशल पाल ने किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान पवन गर्ग ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, इतिहास विभागाध्यक्ष व खेल समिति सदस्य डॉ. मोहन लाल, रविंद्र नाथ शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

लाडवा। दौड़ प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें