फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहीदों को नमन, तिरंगे के सम्मान में गूंजा भरत मुनि रंगशाला

Wed, 12 Aug 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में हिस्सा लेते कवि। स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला में भरत मुनि रंगशाला में आयोजित काव्य संध्या में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। संकल्पित फाउंडेशन के साहित्यिक प्रकल्प भाव मंजरी साहित्यिक मंच की ओर से साहित्य अकादमी एवं कला परिषद हरियाणा के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिल्ली से आए प्रदीप देशवाल ने भगत सिंह और शहीदों को समर्पित रचना प्रस्तुत की। पुष्पलता आर्या ने तिरंगे को समर्पित रचना सुनाई। राजेश्वर वशिष्ठ ने अगस्त्य के राम प्रस्तुत किया। स्थानीय कवियों में प्रकाश कुरुक्षेत्री, बलवान सिंह, पुरुषोत्तम ‘अपराधी’, गायत्री कौशल और दिव्या भसीन कोचर ने भी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने की। एसपी चौहान, कला परिषद हरियाणा के उपाध्यक्ष महेश जोशी, हरियाणा संस्कृति एवं साहित्य अकादमी के संस्कृति प्रकोष्ठ के निदेशक सीडीएस कौशल और साहित्य अकादमी से सुशील द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें