फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेल्समैन पर हमला कर शराब व नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेल्समैन पर तेजधार हथियार से हमला कर युवक शराब के ठेके से नकदी व बोतल लेकर फरार हो गया। आरोपी ने बाहर बैठे लोगों पर भी हमला किया। जख्मी अवस्था में सेल्समैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना शहर में दर्ज शिकायत में अनूप निवासी पलवल ने बताया कि वह गांव में शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन काम करता है। रात करीब सवा आठ बजे वह ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही युवक आशतीक बुलेट बाइक पर आया। उसके हाथ में तेजधार कैंची थी। वह कैंची लेकर सीधे ठेके के अंदर घुस आया। अंदर आते ही उसने उस पर कैंची से हमला कर दिया। आरोपी ने गुल्लक से करीब चार हजार रुपये और फ्रिज से शराब की बोतल उठा ली और जान से मारने की धमकी देते हुए बाहर निकल गया। उसने बाहर बैठे लोगों के साथ भी मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें