फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छह माह से वेतन लंबित, पांच साल से नहीं बढ़ी तनख्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत लेखा अधिकारियों, कार्यक्रम अधिकारियों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों का करीब छह माह से वेतन लंबित है। वहीं, पिछले पांच वर्षों से उनके वेतन में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने विभाग से लंबित वेतन का जल्द भुगतान करने और वेतन वृद्धि करने की मांग की है।
विज्ञापन

मिड-डे मील कर्मचारी कल्याण समिति के प्रधान वीरेंद्र कुमार और महासचिव पवन कुमार ने कहा कि कर्मचारी लगातार अपनी विभागीय जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन छह माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पांच साल से वेतन वृद्धि नहीं होने से भी कर्मचारियों में नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मांग की कि लंबित वेतन जल्द जारी किया जाए और वेतन वृद्धि को लेकर उचित निर्णय लिया जाए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें