फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वच्छता सेनानियों के साथ साईं की साइक्लोथॉन, स्वस्थ रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते स्वच्छता सेनानी गोपाल सिंह। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से रविवार को फिटनेस और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। साइक्लोथॉन में स्वच्छता सेनानियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वच्छता सेनानी गोपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय की और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। साई के सेवानिवृत्त चीफ कोच गुरविंद्र सिंह ने बताया कि यह साइक्लोथॉन भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. शिवम शर्मा के आदेशानुसार और सहायक निदेशक बाबू राम रावल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सेनानियों को शामिल कर साइक्लोथॉन आयोजित करने का उद्देश्य समाज में फिटनेस के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

गुरविंद्र सिंह ने बताया कि साइक्लोथॉन के आयोजन को एक वर्ष पूरा हो चुका है। इसका मुख्य लक्ष्य लोगों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना है। साई की ओर से निकाली जा रही साइक्लोथॉन में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सहित हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं जिससे युवा पीढ़ी को सकारात्मक प्रेरणा मिल रही है। इस मौके पर सीनियर साइकिलिंग कोच कुलदीप सिंह वडैच, जिला सूचना व जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. नरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, हॉकी कोच सोहन लाल, समाजसेवी विनोद गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें