फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सहस्र चंडी पूजन और महायज्ञ 19 से 26 तक होगा, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
लाडवा। माता शाकुंभरी देवी मंदिर समिति के सदस्य बैठक में भाग लेते। संवाद - फोटो : तहसील गौरीगंज में जनसुनवाई करजी राज्य महिला आयोग सदस्य।
विज्ञापन
लाडवा। रादौर रोड गांव बन मोड़ पर स्थित माता शाकुंभरी देवी मंदिर में होने वाले भव्य सहस्र चंडी पूजन और महायज्ञ की तैयारियों के लिए मंदिर सेवा समिति ने बैठक की। अध्यक्षता करते हुए प्रधान नरेश ने तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। मंदिर में 19 से 26 मार्च तक सहस्र चंडी पूजन और महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि वेदाचार्यों की ओर से विधि-विधानपूर्वक सहस्र चंडी पाठ, हवन-यज्ञ, कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के ठहरने, प्रसाद वितरण, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। संरक्षक हरबिलास गर्ग ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं। सदस्यों ने कार्यक्रम सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सतप्रकाश शर्मा, सुमित गर्ग, भगवानदास अरोड़ा, विशाल गर्ग, संदीप गोयल और अमन गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें