फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साहा चौक को किया गया छोटा, जाम से मिली मुक्ति

विज्ञापन
साहा चौक का नया स्वरूप। संवाद
विज्ञापन
साहा। साहा क्षेत्र के निवासियों और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले काफी समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए प्रशासन ने साहा मुख्य चौक के घेरे को लगभग 3 फुट छोटा कर दिया है। इस बदलाव के बाद न केवल चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधरी है, बल्कि व्यस्त समय में लगने वाले लंबे जाम से भी निजात मिली है। चौक पर तैनात एएसआई अजय कुमार ने बताया कि साहा चौक पर यातायात का दबाव बहुत अधिक रहता है। चौक का घेरा बड़ा होने के कारण बड़े वाहनों को मुड़ने में काफी परेशानी होती थी, जिससे पीछे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। उन्होंने कहा कि चौक को छोटा करने से अब राहगीरों की मुश्किलें कम हुई हैं। वाहनों की आवाजाही अब पहले से अधिक सुचारू है और पुलिसकर्मियों को भी ट्रैफिक कंट्रोल करने में काफी मदद मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें