फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सागर प्रथम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता विद्या​र्थियों को सम्मानित करती हुई जिला ​शिक्षा अ​धिकारी प्रो. संतोष शर्मा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) हरियाणा में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में जिला के विद्यार्थियों ने पदक जीत कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धूलगढ़ गुलडेहरा के 11वीं के विद्यार्थी सागर पुत्र बलदेव ने आपदा प्रबंधन में स्मार्ट सिक्योरिटी मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मॉडल के माध्यम से सागर ने करंट वाली तारों के द्वारा जंगली जानवरों से खेत की रक्षा के बारे में बताया गया है तथा तार से टकराने के बाद बिजली का कनेक्शन अपने आप कट जाता है। इसी प्रकार खेत में आग लग जाने पर मोबाइल पर कॉल आएगा, जिससे वाटर पंप ऑटोमेटिक ढंग से खेत में आग को बुझा देगा। वहीं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के विद्यार्थी राघव ने परिवहन एवं संचार उपविषय में द्वितीय तथा अभिनव ने खाद्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता उपविषय में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिला कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया।
जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने तीनों विद्यार्थियों सागर, राघव और अभिनव को केशव सभागार में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास को सके। उन्होंने मानव जीवन के समक्ष आ रही चुनौतियों जैसे जल संकट, ऊर्जा संरक्षण, दैनिक जीवन में गणितीय एवं विज्ञान विधा का उपयोग और शिक्षा में नवाचार का प्रयोग करने हेतु बच्चों को प्रेरित किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सचिंद्र कोरा, शिक्षक डॉ. सविता खरब, कपिल देव, ओमप्रकाश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें