कुरुक्षेत्र। जिला सड़क सुरक्षा समिति, सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी तथा ब्लैक स्पाट के संदर्भ में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे न्यू लघु सचिवालय में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त शांतनु शर्मा करेंगे। यह जानकारी जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण अधिकारी विजय देशवाल ने दी है। संवाद