फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदगुरुओं ने समाज की डोर को थामकर युग प्रदान की नई दिशा : साध्वी श्रेया भारती

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीराम ​​क​था में प्रवचन देती साध्वी श्रेया भारती।​ विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जब भी संसार रूढिवादिताओं, अंधविश्वासों के अंधकार से ग्रस्त हुआ, तब-तब तत्ववेता ब्रह्मनिष्ठ सदगुरुओं ने समाज की डोर को थामा है और युग को नव दिशा प्रदान की है। नशे से कितने ही युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है, साथ ही प्रोड वर्ग का व्यक्तित्व प्रभावित भी हो रहा है। वृद्धों को वृद्ध आश्रम का सहारा लेना पड़ रहा है। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर संस्कार विहीन व चरित्रहीन हो रही है और आज ये समस्या सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है हमारे समाज के लिए। इसके लिए हमें अध्यात्म को साथ लेना होगा। नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ हम सभी को मिलकर लड़ना होगा। यह कहना है विश्व विख्यात साध्वी श्रेया भारती का।
विज्ञापन

वे दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा हुड्डा ग्राउंड सेक्टर 10 में सात दिवसीय श्री राम कथामृत में प्रवचन दे रही थी। शनिवार को पांचवें दिवस के अंतर्गत कथा जारी रही, जिसमें साध्वी श्रेया भारती ने श्री राम जी के क्रांतिकारी रूप पर विचार किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार राम जी मुनियों की हड्डियों का ढेर देख प्रण करते है कि वे पृथ्वी को राक्षसों से मुक्त करेंगे। जब जब भी महान विभूतियां इस धरा पर आती हैं तो वो समाज को सुंदर बनाने का प्रण लेती हैं और ऐसा ही प्रण श्रीराम ने भी लिया था। वहीं दूसरी ओर पदाधिकारियों ने बताया कि ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक कल्याण हेतु अनेक प्रकल्प भी चलाये जा रहे हैं। युवाओं को सही दिशा देने के लिए सैम नाम से एक प्रकल्प चलाया जा रहा है। मंथन नाम के प्रकल्प के अंतर्गत गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है।
अंतर्दृष्टि नाम से दिव्यांगों की सहायतार्थ एक विलक्षण प्रकल्प चलाया जा रहा है जहां इन्हें रोजगार भी दिया जाता है। संस्थान के एक अन्य प्रकल्प संतुलन के तहत नारी जागरूकता के अनेक कार्यक्रमों, मार्च का समय-समय पर आयोजन भी किया जाता है। इस विशाल आयोजन में युवा शक्ति निस्वार्थ योगदान दे समाज में मिसाल कायम कर रही है। देश-विदेश के आए लाखों श्रद्धालुओं को इसका दुर्लभ लाभ प्राप्त हो रहा है। इस दिव्य व विलक्षण शिविर से आप सभी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर नायब सिंह सैनी प्रधान भाजपा हरियाणा, संजय बठला ओएसडीटू सीएम, डॉ. अर्चना गुप्ता, उमा सुधा निवर्तमान अध्यक्ष नगर परिषद्, कंवलजीत सिंह अजराना मेंबर हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी विशेष तौर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें