फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेलो इंडिया में ताइक्वांडो में तनीषा ने मारी बाजी, जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
शाहाबाद। कांस्य पदक विजेता तनीषा अपने कोच के साथ। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। लखनऊ में चल रही खेलो इंडिया वूमेन लीग में शाहाबाद के संभालखी गांव की बेटी तनीषा ने कांस्य पदक हासिल किया है। कोच सागर ने बताया कि पहले दोनों मैचों में सीआरपीएफ सर्विसिज और हिमाचल के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल करने में कामयाब रही, जबकि सेमीफाइनल मुकाबले में चूक गई और कांस्य पदक पर ही संतोष करना पड़ा। तनीषा की जीत पर संभालखी गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। कोच ने बताया कि तनीषा ने जूनियर नेशनल में कांस्य पदक, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार चार बार स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इसके अलावा सीनियर नेशनल में भी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन


तनीषा का कहना है कि वे अपने स्वर्गीय पिता हरजीत सिंह के सपने को सच करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और ओलंपिक खेलों में देश को मेडल दिला कर ही दम लेंगी। तनीषा की इस जीत पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी, शाहाबाद के विधायक रामकरण काला, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण बेदी, पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी, एडवोकेट जगमोहन मनचंदा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें