पंजाब में तीसरी बार भी शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनेगी और पार्टी सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री होंगे। यह दावा शिरोमणि अकाली दल महिला विंग हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बीबी रविंदर कौर अजराना ने किया। वह महिला विंग की बैठक को संबोधित कर रही थी। बैठक में विशेष तौर पर पंचकूला जिला अध्यक्ष बीबी महिंदर कौर भी मौजूद रहीं।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी और पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल की नीतियों का प्रचार करने के लिए कहा।
कुरुक्षेत्र में 19 फरवरी को होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक के बारे में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस मीटिंग में सभी जिला प्रधानों से विभिन्न मुद्दों पर विचार किया जाएगा।
प्रदेश में शिअद तेजी से अपनी पहचान बना रही है। जल्द ही शिअद का हरियाणा में अलग मुकाम होगा। इसके लिए कार्यकर्ता दिन-रात प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी ने महिलाओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। भविष्य में होने वाले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में भी महिलाओं का अहम रोल होगा।
बैठक में पिंजौर की प्रधान बलजीत कौर, बीबी सतवंत कौर, बीबी प्रीतम कौर, बीबी प्रकाश कौर, शमिंदर कौर, बीबी गुरविंदर कौर, बलजीत कौर, सुखराज कौर, कर्मजीत कौर, निर्मल कौर, कुलदीप कौर, बलबीर कौर, राज कौर, मनदीप कौर आदि मौजूद रही।