कुछ युवकों ने सोमवार को कृष्णा गेट थाने के पोर्च में खड़ी जिप्सी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने 15-20 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कृष्णा गेट पुलिस प्रभारी मांगे राम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाहरी में कुछ युवा जुआ खेल रहे हैं, जिस पर पुलिस ने जुआ खेल रहे युवाओं पर रेड डाली, लेकिन वे भाग खड़े हुए थे। पुलिस ने मौके से पांच-छह बाइकें जो बिना नंबर की थीं, उन्हें थाने में ले आई थी। थोड़ी देर के बाद 15-20 युवक थाने में आए थे। युवकों ने उन्हें कहा था कि पुलिस उनकी बाइकें वापस कर दे, लेकिन पुलिस ने बिना नंबर वाली बाइकें देने से मना कर दिया। जिसके बाद युवक थाने से बाहर चले गए थे। उन्होंने बताया कि जिप्सी को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने 15-20 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।