फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वामन द्वादशी मेले के आयोजन के लिए सभा ने बनाई 31 सदस्यीय समिति

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वामन द्वादशी मेला आयोजन समिति की बैठक में हिस्सा लेते समिति के सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने दो दिवसीय वामन द्वादशी मेले की तैयारी के लिए 31 सदस्यीय मेला आयोजन समिति का गठन किया है। इन सदस्यों को मेले से संबंधित अलग-अलग कार्य दिए गए हैं। समिति ने मेले की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा तथा प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि सभा की ओर से 14 सितंबर से दो दिवसीय वामन द्वादशी मेला आयोजित किया जाएगा। मेले के पहले दिन 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड केडीबी के सहयोग से पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी, जिसमें विभिन्न स्कूली बच्चे हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता कराई जाएगी साथ ही श्री वामन भगवान की कथा का शुभारंभ होगा।
बताया कि अगले दिन 15 सितंबर को कथा के समापन के पश्चात नगर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा दोपहर दो बजे दुखभंजन मंदिर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए सन्निहित सरोवर पर पहुंचेगी। यहां वामन भगवान को नौका विहार कराने के बाद भजन संध्या होगी।
विज्ञापन




इनकी लगाई ड्यूटी
सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा ने बताया कि समिति का संयोजक सभा के प्रधान श्याम सुंदर तिवारी को बनाया गया है। समिति में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष जलेश शर्मा, एमके मोदगिल, यशेंद्र शर्मा, अरुण आश्री, पंडित श्यामाचरण शर्मा, कुलदीप शर्मा गोल्डी, यशपाल शर्मा, रवि शर्मा, पूर्ण चंद, पंकज चोचड़ा, नीरज शर्मा, मुकेश जोशी, विश्वकांत शर्मा, प्रवीण गौतम, दीपक मिश्रा, अमन अत्री, श्रीराम शर्मा, राजकुमार शर्मा काला, मंगेश्वर शर्मा, अतुल शर्मा लवली, अंकित वत्स, आशुतोष शर्मा, अश्विनी शर्मा, धर्मेश भारद्वाज, विजय शर्मा, राकेश गोस्वामी, नरेश शर्मा, शुभकरण शर्मा, सुखदेव शर्मा, मोहनलाल गौतम, राजेश्वर कौशिक को शामिल किया गया है। समिति के साथ अलग-अलग दिन के लिए उप-समिति का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें