कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक व्यक्ति को 28 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी साधु निवासी सूरजपुर कालका जिला पंचकूला गांजा बेचने के लिए शाहाबाद सब्जी मंडी में घूम रहा था। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद के बराडा चौक के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि साधु गांजा पत्ती बेचने का धंधा करता है। आज भी वह सब्जी मंडी शाहाबाद के पास गांजा पत्ती बेचने फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर शक के आधार पर वहां घूम रहे एक व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान साधु के रूप में कराई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 28 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।