राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में छात्रा के साथ मौजूद प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में इतिहास विभाग परिषद की ओर से शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में स्केच मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 18 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में बीकॉम की रूपल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष की नसीमा ने द्वितीय तथा हरप्रीत और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्र्राचार्य डॉ. मीनाक्षी ने बताया छात्राओं ने शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महाराणा प्रताप, राजगुरु, महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, रानी लक्ष्मीबाई, डॉ. बीआर आंबेडकर तथा छत्रपति शिवाजी के स्केच बनाए। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से छात्राओं की प्रतिभा में निखार आता है। संवाद