फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निजी स्कूलों के परीक्षा परिणाम बने दाखिलों में अड़चन

Thu, 23 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 नियम 134 ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के निजी स्कूलों में दाखिले की राह आसान नहीं दिख रही है। उनके आवेदन करने में ही अब अधिकतर निजी स्कूलों द्वारा ही विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित न किए जाने से अड़चन लग गई है। भले ही शिक्षा विभाग ने गत सोमवार से कक्षा दो से 12वीं के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए है वहीं आवेदन पत्र भी निर्धारित किया है, जिसके अनुसार आवेदन पत्र में कॉलम नं 6 में हर आवेदक छात्र को अपनी पिछले स्कूल, बोर्ड से लेकर पिछली कक्षा के परिणाम व उसमें हासिल किए गए अंकों का ब्यौरा देना भी अति आवश्यक किया है।
विज्ञापन


आवेदन पत्र पर ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि आवेदन पूरी तरह से नहीं भरा गया तो रद् कर दिया जाएगा। ऐसे में परिणाम न आने के चलते यह कॉलम पूरा करना छात्रों के लिए आसान नहीं है और शायद यही कारण है कि तीन दिनों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दिए जाने पर भी आवेदन न के बराबर ही आ रहे है। बताया जा रहा है कि कुछ स्कूलों को छोड़ अति प्रतिष्ठित स्कूलों की ओर से भी अभी अनेक कक्षाओं के परिणाम जारी नहीं किए गए है। हालांकि आवेदन 10 अप्रैल तक दिए जा सकेंगे, लेकिन अभी आवेदन करने की तैयारी कर रहे बड़ी संख्या में छात्र उहापोह की स्थिति का सामना कर रहे है।  

12 अप्रैल को जारी होगी लिस्ट
विभाग द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे तो 12 को इनकी लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 16 अप्रैल को परीक्षा ली जाएगी तो वहीं 18 को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इसके उपरांत  अगले दिन 19 अप्रैल को ड्रा निकाला जाएगा तो वहीं 20 अप्रैल से दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे। बाकी रही सीटों पर 1 मई को ड्रा किया जाएगा।
विज्ञापन


5497 सीटों पर होना है दाखिला
जिले भर में 185 निजी स्कूलों में उक्त नियम के तहत 5497 सीटों पर दाखिले दिए जाने है। कक्षा दो के लिए 743, तीन के लिए 488, चार के लिए 423, पांच के लिए 525, छह के लिए 485, सातवीं के लिए 525, आठवीं के लिए  530, नौवीं के लिए 462, दसवीं के लिए 517, 11वीं के लिए 403 व 12वीं के लिए 396 सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे।

नहीं आने दी जाएगी कोई परेशानी : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य का कहना है कि उक्त नियम के तहत दाखिलों में बच्चो को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार ही दाखिले करवाए जाएंगे, जिसके लिए सभी तैयारी की हुई है। जो स्कूल पात्र पाए जाने वाले बच्चों को दाखिला देने से आनाकानी करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें