फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आरटीए विभाग ने ओवरलोडिड वाहनों पर किया एक करोड़ पांच लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ओवर लोडिड वाहनों की चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी वाहन चालक नियमानुसार ही वाहनों में समान को लोड करें, अगर किसी भी स्तर पर नियमों के विपरीत ओवर लोडिड वाहन पाए गए तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग ने फरवरी माह में ओवर लोडिड वाहन चालकों से एक करोड़ पांच लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन

आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद ने बुधवार को रोड सेफ्टी की मासिक बैठक में कहा कि विभाग की तरफ से लगातार वाहनों की चेकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की तरफ से विशेष टीम का गठन किया गया है, जो दिन-रात ओवरलोडिड वाहनों पर नजर रखती है। इस टीम के प्रयासों से फरवरी 2023 में 244 ओवर लोडिड वाहनों के चालान किए हैं और इन चालानों से विभाग ने एक करोड़ पांच लाख 20 हजार रुपये की राशि का जुर्माना भी वसूल किया है। उन्होंने कहा कि सडक़ों पर स्वीकृत लोड से ज्यादा सामान ले जाने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। इसलिए विभागीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वाहन के लिए स्वीकृत लोड के हिसाब से ही समान रखना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि आरटीए विभाग की तरफ से समय-समय पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए वर्कशॉप और सेमिनारों का आयोजन किया जाता है। इन सेमिनार का आयोजन स्कूल और काॅलेजों में शिक्षा विभाग और कॉलेज प्रशासन के माध्यम से किया जाता है। विभाग की तरफ से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके ट्रैफिक नियमों की पालना करवाने के प्रति शपथ दिलाई गई है। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में भी स्लोगन लेखन, क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें