फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 5.60 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। कनाडा भेजने के नाम पर 5.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के पति को 16 लाख रुपये में कनाडा का वर्क वीजा दिलाने का आश्वासन दिया था। पुलिस को दी शिकायत में मनदीप कौर निवासी नैसी ने बताया कि उसके रिश्तेदार संदीप ने उसके पति गुरजंट सिंह को वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। उसकी बातों में आकर उसने एक जून 2023 को पांच लाख रुपये संदीप को दिए थे साथ ही पासपोर्ट भी दिया था। दो दिन बाद तीन जून को छह लाख रुपये संदीप की पत्नी के खातों में जमा कराए थे। कुल 11 लाख रुपये लेने के बाद आरोपी ने दो माह के भीतर कनाडा भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी ने वीजा नहीं लगवाया। दबाव डालने पर आरोपी ने उनको 5.40 लाख रुपये वापस कर दिए। पंचायत में आरोपी ने बकाया रकम में से तीन लाख रुपये दो किस्त में देने का इकरार किया, मगर वापस नहीं किए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें