फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो भाइयों को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर हड़पे 29.32 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वर्क परमिट पर भाइयों को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 29.32 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दंपती समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने 32 लाख रुपये में दोनों भाइयों को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया था, मगर अब आरोपी एक युवक का पासपोर्ट भी वापस नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना बाबैन में दर्ज शिकायत में राजेश कुमार निवासी बहलोलपुर ने बताया कि आरोपी हरविंद्र सिंह ने उसके बेटे शिवम व हिमांशु को वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन देकर उससे एक सितंबर से जनवरी 2024 तक करीब 29.32 लाख रुपये लिए थे। यह रकम उसने अपनी जमीन बेचकर और कर्ज लेकर दी थी। आरोपी एंबेसी फीस, टिकट, वीजा के एवज में लेता रहा, मगर बाद में आरोपी ने उनका काम करने से इनकार कर दिया। आरोपी ने उसके बेटे शिवम का पासपोर्ट भी नहीं लौटाया, जबकि दूसरा पासपोर्ट लाल लाइन लगा हुआ वापस किया। इस बारे में उनकी कई बार पंचायत हुई तो आरोपियों ने साढ़े 28 लाख रुपये देने का इकरार किया, मगर हर बार आरोपी टालमटोल करते रहे। शिकायत पर पुलिस ने दंपती समेत सात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें