फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसल अवशेषों में आग लगाने पर छह लोगों के किए 15 हजार के चालान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में कृ​षि योग्य भूमि पर जलते हुए फसल के अवशेष।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों पर सेटेलाइट के साथ-साथ अन्य अधिकारियों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। हरसेक के माध्यम से जिले में अब तक 169 व अन्य माध्यम से तीन जगह पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना मिली है। इन 172 जगहों में 148 जगहों पर आग लगाने की सूचना सही पाई गई। जिनमें 144 जगहों पर कृषि भूमि पर आग लगाई गई हुई मिली। इसके तहत छह केसों में लोगों के चालान करके 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, दो मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

डीडीए डाॅ. सुरेंद्र मलिक ने विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी फसल अवशेषों में आग लगाने वालों पर अपनी पैनी निगाह रखेंगे और ऐसे लोगों के चालान कर उन पर जुर्माना लगाना भी सुनिश्चित करेंगे। इन आदेशों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे ताकि कोई भी व्यक्ति फसल अवशेषों में आग न लगा सके। अगर कोई किसान या व्यक्ति फसल अवशेषों में आग लगाता है तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें