फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोटरी क्लब की ओर से 450 विद्यार्थियों को नोट बुक वितरित

विज्ञापन
शाहाबाद। विद्यार्थियों को नोट बुक वितरित करते सुभाष कलसाना व डाॅ. आरएस घुम्मन। विज्ञप्ति - फोटो : samvad
विज्ञापन
शाहाबाद। रोटरी क्लब की ओर से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवा प्रकल्प के अंतर्गत चार विद्यालयों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को 450 नोटबुक वितरित की गईं। इसमें पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय गर्ल्स उच्च विद्यालय नंबर-1, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नंबर-2 और राजकीय प्राथमिक पाठशाला दयाल नगर के विद्यार्थी शामिल रहे। क्लब के प्रधान डाॅ. आरएस घुम्मन ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और यह प्रोजेक्ट भी मुख्यातिथि की ओर से स्पॉन्सर किया गया। सुभाष कलसाना ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है और उन्होंने विद्यार्थियों को समय-समय पर सहयोग देने के लिए रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया। रोटरी क्लब के प्रधान डाॅ. आरएस घुम्मन ने बताया कि क्लब की ओर से 1000 नोटबुक वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आने वाले समय में इस दिशा में और भी कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें