फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नरवाना ब्रांच नहर से 60 घंटे बाद रोहित का शव बरामद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक रोहित।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर में डूबे उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी युवक रोहित का शव करीब 60 घंटे बाद बरामद हुआ। वह रविवार को नहर में नहाते समय तेज बहाव में बह गया था। मंगलवार देर रात करीब दो बजे परिजनों ने किरमिच हेड के पास नहर में शव देखा। उन्होंने पुलिस और गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी। गोताखोर ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले किया। प्रगट सिंह के अनुसार, शव घटनास्थल मिर्जापुर पुल से करीब 12 किलोमीटर दूर मिला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रोहित अपने मामा राजवीर के साथ कुरुक्षेत्र आया था। वह बदायूं के मानपुर बसोली गांव का निवासी था। परिवार के अनुसार, उसकी सितंबर में शादी तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें