फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लंबित मांगों के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर ताज पार्क से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश वित्त सचिव संदीप यादव ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2019 और गत 26 अप्रैल को कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इन पर अमल नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। जिला मंत्री मान सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांगों का समाधान नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं जिला अध्यक्ष धर्मपाल सैनी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ कर्मचारियों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। यदि सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें