लाडवा। अग्रवाल वैश्य समाज की युवा इकाई के नवनियुक्त राज्य सचिव रोहित सिंगला।
लाडवा। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने रोहित सिंगला को युवा इकाई का राज्य सचिव बनाया है। रोहित सिंगला ने कहा कि जो जिम्मेदारी वैश्य समाज ने उनको दी है, वह पूरी लग्न, ईमानदारी व जिम्मेवारी के साथ समाज हित के कार्य करेंगे। उन्होंने अग्रवाल वैश्य समाज की युवा इकाई के राज्य सचिव नियुक्त करने पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला का आभार जताया। वहीं बुवानीवाला ने रोहित सिंगला की ओर से किए जा रहे सामाजिक व धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रोहित सिंगला लंबे समय से समाज की सेवा में लगे हुए हैं।
लाडवा। अग्रवाल वैश्य समाज की युवा इकाई के नवनियुक्त राज्य सचिव रोहित सिंगला।