फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मांगें पूरी न होने पर रोडवेज कर्मी देंगे सांकेतिक धरना

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लंबित मांगों पर चर्चा करने के लिए जुटे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज जागृति मंच कमेटी की वीरवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चालक-परिचालक से संबंधित आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता डिपो के प्रधान नरेश सैनी ने की। डिपो सचिव प्रदीप जांगड़ा ने बताया कि सभी चालक-परिचालकों का ओवर टाइम, पांच-पांच रुपये के सिक्के उपलब्ध करवाना, कर्मचारियों के लंबित केसाें को फाइल करवाना, बसाें में नए फर्श लगवाना, कुरुक्षेत्र के लिए आगाज काउंटर निर्धारित करवाना, एलटीसी व एसीपी का लाभ देना, आदि मांगों पर कार्यालय द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई गई। डिपो के चेयरमैन बलविंद्र ने भी बताया कि यूनियन द्वारा लंबित मांगों को बार-बार अवगत करवाया गया परंतु अभी तक उक्त मांगों को पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन

राज्य महासचिव राजबीर सैनी ने कहा कि पांच दिसंबर तक दिए गए मांग पत्र में उल्लेखित सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अगले दिन यूनियन को मजबूरन सांकेतिक धरना देने पर मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेवारी डिपो से संबंधित अधिकारियों की होगी। इस मौके पर मौजूद डिपो कमेटी से विक्की, धर्मबीर, लालचंद, महेश कुमार, पवन राहड़ा, रणबीर, बलविंद्र सिंह, सुनील कुमार, राकेश नागवान, विक्रम गुज्जर तथा अन्य कर्मचारी साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें