फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मचारी करेंगे 24 घंटे की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की तरफ से लंबित मांगों को लेकर तीन अप्रैल को 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी। इस संबंध में महाप्रंबधक को लिखित में अवगत करवाया जा चुका है। हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा की ओर से की गई इस घोषणा के बाद कर्मचारी रणनीति बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि वर्षाें से लंबित मांगों से रोडवेज विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर अवगत करवाया गया लेकिन एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया। इस कारण कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारी अब आने वाली तीन अप्रैल को 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे।
वहीं यूनियन के प्रदेश प्रैस प्रवक्ता रंजीत करोड़ा ने बताया कि हरियाणा में नई सरकार बनने पर अनिल विज को रोडवेज विभाग का जिम्मा सौंपा गया, जिनसे विभाग के कर्मचारी लंबित मांगों को पूरा करवाने की आस लगाए हुए हैं। हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा की सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन

सरकार ने उन मांगों को स्वीकार भी कर लिया है लेकिन मांगों को धरातल पर लागू नहीं की गई। इस कारण सांझा मोर्चा ने फैसला लिया है कि राज्य के सभी जिलों में तीन अप्रैल से छह मई तक अलग-अलग दिन 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी। वही आठ जून को परिवहन मंत्री के आवास पर न्याय मार्च किया जाएगा, जिसमें कुरुक्षेत्र डिपो के साथ पिहोवा के कर्मचारी भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें