कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन होगा। इससे परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनमें पेंडिंग टीए, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन और निजीकरण रोकना शामिल हैं। सरकार ने अभी तक इनका ठोस समाधान नहीं किया है। कर्मचारियों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि निर्धारित समय में बातचीत कर समाधान निकाला जाए।
कर्मचारियों ने फैसला लिया है कि यदि साझा मोर्चा की बैठक में सकारात्मक रुख नहीं दिखा, तो 25 जुलाई को अंबाला में रोष प्रदर्शन होगा। इसके बाद परिवहन मंत्री अनिल विज का घेराव किया जाएगा।