फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मांगें पूरी न होने व महानिदेशक के रवैये पर भड़के रोडवेज कर्मचारी, दो घंटे तक गरजे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। रोडवेज विभाग के कर्मचारियों में अपनी मांगें पूरी न होने पर सोमवार को कड़ा रोष दिखाई दिया। कर्मचारियों ने दो घंटे के लिए हड़ताल कर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह 15 मई को कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करेंगे। यूनियन के पदाधिकारी निशान सिंह ने बताया कि प्रदेश के परिवहन निदेशक के खिलाफ धरना प्रदर्शन और हड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि बीते दिन उन्होंने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल भी की थी, जिसके बाद परिवहन निदेशक ने उनसे मिलने का समय दिया था। लेकिन जब भी मिलने का समय आता है। तभी एक दिन पहले वह किसी काम का बहाना बनाकर टालमटोल करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर अब भी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह 15 मई को कैबिनेट मंत्री अनिल विज का घेराव करेंगे ।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र डिपो परिसर में जमकर किया प्रदर्शन, की नारेबाजी
कुरुक्षेत्र। सांझा मोर्चा हरियाणा रोडवेज के आह्वान पर कुरुक्षेत्र डिपो सांझा मोर्चा द्वारा सोमवार को सुबह 10 से 12 बजे तक महानिदेशक के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई। डिपो के प्रधान नरेंद्र पांचाल प्रधान रामपाल प्रधान नरेश सरवारा के अलावा सचिव रणजीत करोड़ा व प्रमोद मलिक ने कहा कि सरकार द्वारा मानी हुई मांगों को महानिदेशक परिवहन विभाग के द्वारा आज तक लागू नहीं किया गया। 23 जून 2023 को कर्मचारियों की मांगों पर सरकार ने सहमति जताई थी तथा एक महीने का समय लागू करने का दिया था तथा दूसरी बार 16 जुलाई 2024 को मीटिंग में फैसला लिया गया था कि सरकार कर्मचारियों की सभी मांगों को मानेगी। इसके बावजूद आज तक कोई भी मांग लागू नहीं की गई है। पिछले दिनों भी महानिदेशक ने 29 मार्च व 24 अप्रैल का सांझा मोर्चा को चंडीगढ़ में बुलाकर वार्ता करने का पत्र र जारी किया था, जिसको आनन-फानन में 22 अप्रैल को ही कैंसिल कर दिया गया जो कर्मचारी के साथ विश्वास घात है। प्रदर्शन में राजेश सैनी, अश्विनी कुमार, राकेश कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार, रणवीर सिंह, कर्मपाल, साहब सिंह, पवन कुमार, बलविंदर सिंह, राजेश कुमार, रमेश कुमार, सुरजीत कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें