फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चालक-परिचालक से मारपीट पर रोडवेज कर्मियों ने जताई नाराजगी

Sun, 31 Aug 2025 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र डिपो के चालक परिचालक के साथ अंबाला में हुई मारपीट के विरोध में शनिवार को डिपो परिसर में कर्मचारियों ने विरोध जताया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद रोडवेज कर्मचारियों में गहरा रोष है। हालांकि अंबाला पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई न होने से रोडवेज कर्मचारियों में काफी गुस्सा है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन के प्रधान गगन दीप ढिल्लो ने कहा कि आए दिन हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। रोडवेज कर्मियों की ओर से सरकार से मांग करते हैं कि रोडवेज कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए, उनके साथ घटने वाली ऐसी घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। चालक कृष्ण ,परिचालक जयदेव ने बताया कि वे बीते दिन रमाना से चंडीगढ़ के लिए निकले थे, रास्ते में अंबाला जंडली पुल के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान आगे चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिसके चलते उनकी बस ने भी ब्रेक लगाई।
इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी बस आगे खड़ी कार से टकरा गई। कार में सवार तीन लोगों ने बाहर आकर ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। कंडक्टर ने बताया कि जैसे ही वह बीच बचाव के लिए आया तो लोगों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, जिसके चलते कान का पर्दा फट गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें