फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों में रोष, आज भूख हड़ताल कर जताएंगे रोष

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज साझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारी आज भूख हड़ताल पर रहेंगे, जिसके चलते कई रूटों पर बसों के प्रभावित होने की संभावना भी बनी हुई है। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर रोडवेज प्रशासन भी सतर्क है जिसके चलते रूटों पर असर न पड़े, इसके लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो और पिहोवा सब डिपो की और से तैयारी भी की गई हैं।
विज्ञापन


रोडवेज साझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसको लेकर रोडवेज की सभी यूनियनों की ओर से तैयारी भी की गई है। रोडवेज यूनियनों के पदाधिकारी और कई अन्य कर्मचारी भी हिस्सा लेकर भूख हड़ताल पर रहकर रोष जताएंगे। रोडवेज कर्मचारी किलोमीटर स्कीम की पॉलिसी, ओवरटाइम, पे स्केल, कर्मचारियों के अर्जित अवकाश, पक्की भर्ती जैसे मुद्दे शामिल है।



रोडवेज कर्मचारी नरेंद्र पांचाल का कहना है कि रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबे समय से नहीं मानी जा रही हैं, जिसके चलते रोडवेज कर्मचारियों में रोष है। अब रोडवेज साझा मोर्चा के आह्वान पर सभी कर्मचारी सुबह 10 से शाम चार बजे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे और इसके पश्चात महाप्रबंधक को विभिन्न मांगों के समर्थन के लिए ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन





रूटों पर नहीं पड़ेगा असर : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि रोडवेज कर्मियों की हड़ताल से बसों के रूटों पर किसी भी तरह का असर पड़ने की संभावना नहीं है। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो और पिहोवा सब डिपो की ओर से बसें चलाईं जाएगी।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें