फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नई समय-सारणी पर रोडवेज कर्मी व निजी बस चालक आपस में भिड़े

Tue, 28 Jul 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर गेट बंद कर नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद - फोटो : जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर लाइन में बिना किसी पंखे और कूलर के खड़े मरीज व तीमारदार। वहीं, एक्स- रे कक्ष के बाहर बैठे मरीज। अमर उजाला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आरटीए की ओर से प्रस्तावित नई समय सारणी को लेकर सोमवार को निजी बस चालकों और रोडवेज कर्मियों के बीच विवाद हो गया। फेरे प्रभावित होने की आशंका जताते हुए रोडवेज कर्मचारियों ने नए बस अड्डे के मुख्य गेट को बंद कर दिया और करीब 20 मिनट तक वहीं धरना देते रहे।
विज्ञापन

कर्मियों ने जोरदार नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान बस अड्डे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। रोष जाहिर करने वालों में ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल और सचिव रणजीत करोड़ा सहित दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे।
सभी का कहना था कि नई समय सारणी लागू होने से पूंडरी-ढांड वाले रूटों पर रोडवेज बसों के फेरे कम हो जाएंगे, जिससे निगम के राजस्व पर सीधा असर पड़ेगा। पांचाल ने कहा कि निजी बस संचालक मनमानी कर रहे हैं। इन्हीं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों द्वारा समय सारणी में बदलाव किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया। महाप्रबंधक की ओर से भी कर्मचारियों की आपत्तियां सुनने का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों के अनुसार अगली बैठक होने तक नई समय सारणी को लागू नहीं किया जाएगा।
प्रशासन के आश्वासन के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर बस अड्डे का गेट खोल दिया। इसके बाद बसों का संचालन सामान्य हो गया। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर नई समय सारणी लागू की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
रोडवेज के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। मांग की गई कि नई समय सारणी तैयार करने से पहले रोडवेज, निजी बस संचालकों और प्रशासन के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक कर सभी पक्षों की सहमति से निर्णय लिया जाना चाहिए था। संवाद

कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर गेट बंद कर नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद- फोटो : जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर लाइन में बिना किसी पंखे और कूलर के खड़े मरीज व तीमारदार। वहीं, एक्स- रे कक्ष के बाहर बैठे मरीज। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें