कुरुक्षेत्र। धुंध के मौसम में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी हैं। जिले की सभी सड़कों पर रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टर, बर्म और संकेतकों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सड़कों के गड्ढे भरने और किनारों पर लगे पेड़ों की ट्रिमिंग करवाने को कहा गया है। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को सड़क हादसे रोकने के लिए ठोस और स्थायी प्रबंध करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी सुरेश कुमार, एक्सईएन मनीष बब्बर, एक्सईएन ऋषि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।