कुरुक्षेत्र।सडक़ सुरक्षा माह के तहत वाहन चालकों जागरुक करते पुलिस विभाग के ट्रैफिक कोऑर्डिनेटर र
कुरुक्षेत्र। सड़क सुरक्षा माह के दौरान परिवहन विभाग और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उपमंडल अधिकारी थानेसर के कार्यालय से जो लर्निंग चालक लाइसेंस जारी किए जाते हैं। उन सभी चालक प्रार्थियों को चालक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस विभाग के ट्रैफिक कोऑर्डिनेटर रोशन लाल उपनिरीक्षक व परिवहन विभाग के निरीक्षक जोगिंद्र सिंह ने प्रशिक्षण लेने आए चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अपने दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। अपनी कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। अपने वाहन को ओवरटेक कभी ना करें। शराब पीकर वाहन ना चलाए।मोटर वाहन अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि नेशनल सड़क सुरक्षा माह के दौरान प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम करवायें जाएंगे। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें। इस दौरान सुनील कुमार मोटर वाहन निरीक्षक, जोगिंद्र सिंह निरीक्षक, रोशन लाल पुलिस उप निरीक्षक, सुरजीत सिंह उप निरीक्षक व शेर सिंह उप निरीक्षक आदि मौजूद रहे।