कुरुक्षेत्र। जिला सड़क सुरक्षा समिति, सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी और ब्लैक स्पॉट की बैठक 4 फरवरी को सुबह 11:30 बजे लघु सचिवालय में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त व जिला सड़क सुरक्षा कमेटी के अध्यक्ष विश्राम कुमार मीणा करेंगे। आरटीए विभाग के इंस्पेक्टर जोगिंद्र ढुल ने कहा कि पिछली बैठक की कार्यवाही के एजेंडा बिंदुओं के अनुसार कार्यवाही की रिपोर्ट 2 फरवरी को सुबह 10 बजे तक जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि सड़क सुरक्षा बैठक की पीपीटी समय पर तैयार कर सकें। देरी के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेवार होंगे।